जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) जिले के बागात कनीपोरा में मंगलवार की रात आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार( inspector Pervaiz Ahmad Dar )शहीद हो गए। वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। शहीद इंस्पेक्टर काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर में तैनात थे। श्रीनगर (Srinagar ) पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने बागात नौगाम इलाके में इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पर मंगलवार की रात लगभग सवा आठ बजे हमला किया था।सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार( inspector Pervaiz Ahmad Dar )मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौटते समय आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। खून से लथपथ इंस्पेक्टर को तत्काल श्रीनगर (Srinagar ) अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वह 2000 बैच के पुलिस अफसर थे।
घटना के तत्काल बाद आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही इलाके के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों की शिनाख्त की जा सके।
जानकारों का मानना है कि जिन आतंकियों ने इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार( inspector Pervaiz Ahmad Dar )पर हमला किया वे कई दिनों से रैकी कर रहे थे। काफी योजनाबद्ध तरीके से शाम के समय को ही इंस्पेक्टर पर हमला करने का वक्त चुना गया ताकि आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर आसानी से भागने में कामयाब रहें।
हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ ) ने ली है। सोशल मीडिया पर कहा कि यह टारगेट किलिंग थी। उन पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी है जो युवाओं को प्रताड़ित करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 10 दिन पहले आतंकियों ने पुलिस और CRPF की टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। दो आम लोगों की भी मौत हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?