जयपुर ( Jaipur ) में एक युवती द्वारा अपने पड़ोसी की करोड़ों की प्रोपर्टी हड़पने और डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर 50 लाख का इंश्योरेंस क्लेम करने का मामला सामने आया है। जब कंपनी द्वारा वेरिफिकेशन के लिए मृतक जगदीश प्रसाद के फोन पर कॉल किया गया तो मृतक की पत्नी को पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जयपुर ( Jaipur ) पुलिस ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर जगदीश प्रसाद मालवीय नगर में रहते थे। उन्होंने 2016 में अपने मकान का एक हिस्सा मानसरोवर निवासी सुशीला देवी को किराए पर दे दिया था। सुशीला करीब 1 साल से वहां रही। 7 मई को जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जगदीश प्रसाद की करोड़ों रुपए की संपत्ति को हड़पने के लिए सुशीला ने पत्नी बनकर महावीर अस्पताल जयपुर राजस्थान से फर्जी डेथ लेटर जारी करा लिया और फिर उसी लेटर पर ग्रेटर निगम से डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा लिया। इसी के आधार पर सुशीला ने जगदीश प्रसाद के 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस का क्लेम दाखिल किया।
इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि ने वेरिफिकेशन के लिए जगदीश प्रसाद के नंबर पर फोन किया। फोन जगदीश प्रसाद की पत्नी ने उठाया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। जगदीश प्रसाद की बेटी ने पूरे मामले की जानकारी नगर निगम को दी।
निगम ने अस्पताल से जानकारी ली तो खुलासा हुआ कि जगदीश प्रसाद के नाम का कोई भी व्यक्ति वहां भर्ती ही नहीं था और ना ही उस नाम के किसी मरीज की मौत हुई है। इस पर नगर निगम ने ज्योति नगर थाने में सुशीला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जयपुर ( Jaipur ) पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जगदीश प्रसाद की बेटी सुनीता का कहना है कि सुशीला नाम की एक युवती 2016 में हमारे घर किराए पर रहने आ़ई थी। जगदीश प्रसाद की 7 मई काे हमारे पैतृक गांव में माैत हुई थी। 13 मई काे ग्राम पंचायत दुलेपुरा सीकर से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हुआ है।
रिटायर्ड प्राेफेसर की बेटी ने यह भी आराेप लगाया कि यह युवती अन्य लोगाें के साथ मिलकर एक कराेड़ रुपए की गांव की जमीन, आगरा राेड स्थित करीब 1.50 कराेड़ रुपए का प्लाॅट, बैंक व इंश्याेरेंस कंपनी में जमा रूपए हड़पने के लिए यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?