उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में संभल(Sambhal ) जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या (suicide ) कर ली
संभल (Sambhal )पुलिस ने बताया कि चंदौसी( Chandausi )कोतवाली क्षेत्र के मिलक मौलागढ़ क्षेत्र में आज सुबह शिवम (25) ने अपनी प्रेमिका ममता (23) के घर पहुंच कर पहले उसको गोली मारी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रेमी का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। सीने में गोली लगी थी और तमंचा पास में पड़ा हुआ था।युवती के परिजनों का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
चंदौसी के गांव मिलक मौलागढ़ निवासी शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को भोर में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। वहां सुबह पांच बजे घर में मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर जीने पर प्रेमिका के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।प्रेमी स्कूल में बागवानी का काम करता था। दोनों एक ही बिरादरी के है।पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ममता के घर वाले उसकी शादी की बात कहीं और चला रहे थे। यह बात जब शुभम को पता चली तो उसे बहुत बुरा लगा। वह किसी भी हाल में ममता की शादी कहीं और नहीं होने देना चाहता था। उसने पहले कई बार ममता को समझाने की कोशिश की। लेकिन ममता अपने घर वालों के खिलाफ जाने को तैयार नहीं थी।
इस मामले में ऑनर किलिंग( Honour killing ) की जाने की आशंका जताए जाने पर संभल (Sambhal ) पुलिस ने ‘ कहा, ”प्रथम दृष्टया तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन लड़के के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है इसलिए हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने प्रेमिका के भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत