उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) में फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) में गुरुवार दोपहर में बारिश के पानी से बचने के लिए कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान उन पर मौत ने झपट्टा मार दिया। पेड़ अचानक ग्रामीणों के ऊपर गिर पड़ा। भारी भरकम दरख्तों के नीचे दबकर दंपती सहित तीन की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से सभी के शव बाहर निकाले। गांव में तीन मौतों से मातम का माहौल है।
दर्दनाक घटना आगरा के फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri )थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कोरई में गुरुवार दोपहर को घटित हुई। दोपहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण खेड़ा कोरई के कुछ ग्रामीण पीपल के पुराने पेड़ के नीचे बैठ गए।
अचानक पीपल का पेड़ ग्रामीणों के ऊपर गिर गया।पेड़ के नीचे दबकर धनिया धीमर और उसकी पत्नी रामा देवी के साथ ग्रामीण प्रेम सिंह बघेल की मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) पुलिस को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाकर पेड़ के नीचे से दबे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर दिया है। पेड़ के नीचे दबने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।
एसडीएम विनोद जोशी ने दैवीय आपदा से आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कृषि भूमि होने पर किसान दुर्घटना बीमा की अलग से कार्रवाई करने की बात भी कही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?