गुजरात हाईकोर्ट( Gujarat high court ) ने कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) नहीं लगवाना चाह रहे एयरफोर्स जवान की याचिका एयर फोर्स (Air Force )को नोटिस जारी किया है। वायुसेना ने टीका न लगवाने पर अपने इस एयरफोर्स जवान को सेवा से हटाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
जस्टिस एजे देसाई और जस्टिस एपी ठाकेर की डिवीजन पीठ ने मंगलवार को जारी आदेश में वायुसेना (Air Force )और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। साथ ही वायुसेना को एक जुलाई तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।
वायुसेना(Air Force ) कॉर्पोरल( Corporal )व याचिकाकर्ता योगेंदर कुमार ने 10 मई 2021 को जारी कारण बताओ नोटिस को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वायुसेना ने कारण बताओ नोटिस में कहा था कि टीका ( Covid-19 vaccine ) न लगवाने का उसका फैसला पूरी तरह से अनुशासनहीनता है और उसका सेवा में बने रहना अन्य वायु योद्धाओं और वायुसेना के आम लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है।
टीका लेने से इनकार करने वाले याचिकाकर्ताओं ने 26 फरवरी को वायुसेना (Air Force ) के कमांडिंग ऑफिसर को दिए आवेदन में कहा था कि वह कोरोना के खिलाफ अपनी इम्यून बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर रहा है। साथ ही किसी आपात स्थिति में वह केवल एलोपैथिक दवाओं या कोई हल न निकलने पर आयुर्वेद( Ayurveda )का प्रयोग करता है। साथ ही उसने कहा कि उसकी हिचकिचाहट और उनकी अंतरात्मा टीका लगाने की अनुमति नहीं देते हैं।मेरा विनम्र अनुरोध है कि मुझे कोविड -19 के टीकाकरण से छूट दी जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?