मुंबई ( Mumbai) से कोरोना महामारी के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के राजावाड़ी हॉस्पिटल( Rajawadi Hospital )से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां आईसीयू में वेंटिलेटर पर पड़े मरीज की आंख चूहे ने कुतर डाली थी। बुधवार को उस शख्स ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है।
इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने पूरे मामले की जांच के आदेश के साथ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बारिश की वजह से चूहे दरवाजे के गैप से अंदर आ जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुर्ला के कमानी इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय श्रीनिवास यल्लपा को सांसों की तकलीफ के बाद रविवार को राजावाड़ी अस्पताल ( Rajawadi Hospital )में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनके सिर पर बुखार भी चढ़ गया था और किडनी में भी दर्द था। इसे देखते हुए श्रीनिवास को ICU में भर्ती किया गया।
यह घटना मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब हुई है। सुबह जब श्रीनिवास के रिश्तेदारों ने उनकी एक आंख से खून बहता हुआ देखा तो तुरंत उन्होंने इस बारे में अस्पताल ( Rajawadi Hospital )प्रशासन को बताया। जब आंख की जांच की गई तो चूहे द्वारा आंख कुतरे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा भी किया था।
जब आंख कुतरे जाने के बाद डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि आंख बच गई है। चूहे ने आंख की पलक के नीचे कुतरा था। आंख के अंदर कोई चोट नहीं आई है।
इस घटना पर बीएमसी की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि अस्पताल का आईसीयू विभाग निचली मंजिल पर होने के बावजूद अस्पताल चारों तरफ से बंद है। बरसात की वजह से शायद दरवाजे के बीच के गैप से शायद चूहा अंदर आ गया हो, लेकिन ऐसी घटनाएं बार-बार ना हो, इसका उपाय जरूर करेंगे। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने भी जांच के आदेश दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?