हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में । केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी( Nitin Gadkari )के कुल्लू ( Kullu ) दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ( Kullu SP Gaurav Singh ) ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी व एडिशनल एसपी बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में सीएम की सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों ने एसपी को घेर लिया और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने एसपी को लातों से मारा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने हुए प्रदेश को शर्मसार करने वाले इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर कुल्लू ( Kullu ) से लेकर शिमला तक हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन ने जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू के लिए रवाना हो गए। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नितिन गडकरी पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे थे।
मंत्री को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाव लश्कर के साथ भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। सूत्रों की मानें तो तय प्रोटोकॉल के अनुसार गडकरी के वाहनों के काफिले में सिर्फ मुख्यमंत्री का वाहन शामिल होना था और बाकी वाहनों को काफिले के पीछे चलना था, लेकिन वाहनों को काफिले में शामिल करने को लेकर एसपी कुल्लू और एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक जगह काफिला रुकने पर एसपी और एडिशनल एसपी के बीच कहासुनी हो गई।
बहस के दौरान ही एसपी ने एडिशनल एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। प्रभारी को थप्पड़ मारे जाने पर सीएम सुरक्षा के कर्मचारी उग्र हो गए और एसपी को पकड़कर घेरने की कोशिश करने लगे। एसपी ने बचने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने गौरव को लातें जड़ दीं। इसी दौरान स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और एसपी कुल्लू ( SP Kullu ) के पक्ष में मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा करने लगे। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हटाकर मुख्यमंत्री के वाहन को रवाना कराया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?