उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलरामपुर( Balrampur) में बीए की छात्रा व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ( Aarti Tiwari ) जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल हुई है।हालांकि, उनकी जीत की घोषणा 29 जून को नाम वापसी की समय सीमा के बाद औपचारिक रूप से की जाएगी।
जीत की घोषणा होने पर आरती तिवारी प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड बनाएंगी। बता दें कि इस सीट पर सपा की प्रत्याशी किरण यादव तय समय में नामांकन नहीं कर सकीं ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय हो गया।
दरअसल, आरती तिवारी ( Aarti Tiwari )ने हाल ही में बलरामपुर जिले के वार्ड नंबर 17 चैधरीडीह से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। जिसमें आरती ने अपने क्षेत्र के कई दिग्गजों को हराकर रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। बता दें कि आरती सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं, जिन्हें बीजेपी ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके चलते हर तरफ आरती की चर्चा हो रही है।
बता दें कि 21 साल की आरती ( Aarti Tiwari )अभी जिले के महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वैसे तो आरती की राजनीति में कोई खास दिलचस्पी नहीं है, लेकिन परिवार की राजनीतिक विरासत को देखते-देखते वह बड़ी हुई हैं। इसलिए राजनीति के बारे में जानती हैं। आरती ने अपने चाचा श्याम मनोहर तिवारी की प्रेरणा से ही राजनीति की राह चुनी है। श्याम मनोहर तिवारी बलरापुर जिले में इस क्षेत्र के पुराने और ईमानदार कार्यकर्ता माने जाते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से चार सदस्यों का नाम हाईकमान को भेजा गया था। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले से चार सदस्यों रेनू सिंह, निर्माला यादव, आरती तिवारी ( Aarti Tiwari )व तारा दयाल यादव का नाम भेजा गया था। प्रदेश कार्यालय ने आरती तिवारी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?