राजस्थान ( Rajasthan ) के सवाई माधोपुर( Sawai Madhopur ) जिला मुख्यालय की मानटाउन पीएचसी में शनिवार को वैक्सीनेशन को लेकर दो युवकों की डाॅक्टरों से कहासुनी अचानक झगड़े में तब्दील हो गई। युवकों ने वैक्सीन की दूसरी डोज गलत लगाने के आरोप में डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसे मुंह से काट खाया तथा मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद नाराज मेडिकल स्टाफ ने काम का बहिष्कार कर दिया।
दो युवक व एक महिला कोविड-19 वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )की दूसरी डोज लगवाने सवाई माधोपुर ( Sawai Madhopur ) की मानटाउन पीएचसी पहुंचे थे। मेडिकल स्टाफ ने तीनों के दस्तावेज जांच कर उनको दूसरी डोज लगा दी। युवक दूसरी डोज लगाने के बाद कोवैक्सीन (Covaxin)की जगह ‘कोविशील्ड’ लगाने का आरोप लगाने लगे।
मेडिकल स्टाफ द्वारा युवकों को कोवैक्सीन लगाने के प्रूफ दिखाने के बाद भी युवक मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर से झगड़ने लगे। मामला बढ़ जाने पर युवक स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उन्होंने डॉक्टर मनीष शर्मा को मुंह से जगह-जगह काट लिया। हाथ का अंगूठा और कान पर काटने के कारण डॉ. मनीष बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल डॉक्टर को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मेडिकल स्टाफ ने मानटाउन थाने में हेमन्त स्वामी व विजय स्वामी निवासी भेरु दरवाजा शहर सवाई माधोपुर ( Sawai Madhopur )के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच सीओ सिटी नारायण लाल तिवारी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से दोनों युवकों को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मेडिकल स्टाफ की ओर से घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि जब तक दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक जिला मुख्यालय के शहर, बजरिया व मानटाउन अस्पताल में काम शुरू नहीं होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?