हरियाणा (Haryana )में अंबाला ( Ambala ) स्थित एमएम यूनिवर्सिटी ( Maharishi Markandeshwar University)मुलाना के हॉस्टल में एक बीटेक के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पंखे से लटका मिला। कमरा अंदर से बंद होने के कारण तोड़ना पड़ा। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। शव से काफी खून बह रहा था। मृतक की पहचान पूर्णेंद्रु मिश्रा निवासी गांव पंचमबा जिला दरभंगा बिहार (Bihar ) के रूप में हुई है।
अंबाला ( Ambala ) स्थित एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना के छात्र पूर्णेंद्रु मिश्रा निवासी दरभंगा( Darbhanga )बिहार ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड की थी। उसके इंटरनेट मीडिया पर कविताएं पोस्ट की थीं, जिससे आभास हो रहा है कि वह डिप्रेशन में आ चुका था। इसी के कारण उसने आत्महत्या (suicide )जैसा कदम उठा लिया।
दो दिन तक हास्टल के कमरे में शव लटका रहा, जबकि दुर्गंध आने पर पुलिस को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि छात्र फंदे पर लटका है। मुंह से खून निकल रहा है। दो दिनों तक गर्मी में शव फंदे पर लटका, जिसके कारण मुंह से खून आना शुरू हो गया था।अंबाला ( Ambala ) पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। स्वजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। बताया जाता है कि एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में उसका नाम आने पर स्वजनों ने उसे डांटा था। वह अपने घर से तीस मार्च को हास्टल आया था।
मृतक के भाई यशवर्धन ने बताया कि कुछ दिनों पहले पूर्णेंद्रु की काल आई थी और स्वजनों से बातचीत की थी। इसके कुछ दिन बाद फिर से मैसेज किया था कि अब दोबारा बात नहीं करेगा। इस पर स्वजन भी परेशान हो गए थे, जबकि मोबाइल पर काल कर रहे थे, लेकिन वह काल ही रिसीव नहीं कर रहा था। इस पर हॉस्टल के प्रबंधन को सूचना दी गई थी। बाद में पुलिस का ही फोन आया और बताया गया कि पूर्णेंद्रु ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत