महाराष्ट्र (Maharashtra ) के नासिक ( Nashik )
जिले के इगतपुरी कस्बे में दो परिसरों में चल रहीं रेव पार्टियों पर रविवार तड़के पुलिस ने छापेमारी की। इसमें बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों से जुड़े कलाकारों समेत 22 लोगों को पकड़ा गया। मादक पदार्थ और हुक्के जब्त किए गए।इनमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल( Heena Panchal )भी शामिल हैं।
नासिक ( Nashik ) ग्रामीण के एसपी सचिन पाटिल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर इगतपुरी में दो परिसरों पर छापेमारी की गई। रेव पार्टी दो पड़ोसी परिसरों स्काई ताज और स्काई लगून में चल रही थी। इस दौरान हमने 12 महिलाओं और 10 पुरुषों को पकड़ा। इनमें से एक महिला बिग बॉस शो की प्रतिभागी रह चुकी हैं। जबकि चार का ताल्लुक दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से है। ये मादक पदार्थ लेते और हुक्का पीते पाए गए। बाद में आरोपियों को जांच के लिए भेजा गया। इस पार्टी के आयोजन में मदद करने वालों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार होने वाली हीना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम गानों ‘बलम बंबई’ और ‘बेवड़ा बेवड़ा ज़ालो मी टाइट’ के लिए फेमस हैं। 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भाग लिया। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज मुझसे शादी करोगे की प्रतिभागी रही हैं।
गिरफ्तार होने वाले लोगों में पीयूष शेट्टी, अमित लाट, आशीष लाट, राज त्रिवेदी, विशाल मेहता, नीरज सुराणा, रोहित अरोरा, हर्ष शहा, दानिश खान, अबू बकर, हनिफ शेख,सर्व राहणार, आरव शर्मा, विशाल मेहता, रोहित अरोड़ा, अकीब खान, वरुण बाफना, करिश्मा, चांदनी भठिजा, श्रुति शेट्टी, रुचिरा नार्वेकर, विदेशी महिला अजहर फरनुद, शनैया कौर, हिना पांचाल, आशिता, शीना, प्रीति चौधरी, कौशिकी शामिल हैं। पुलिस ने कैमरे, ट्राइपॉड, कोकीन, हुक्का सहित ड्रग्स और नकदी जब्त की है।
बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी सितारों पर पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस की एक टीम ने अभिनेत्री नायरा नेहल शाह को गिरफ्तार किया था। उनके जन्मदिन की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी और पुलिस लगातार जांच में जुटी है। एनसीबी सुशांत से जुड़े मामले में कई ड्रग्स पैडलर की गिरफ्तारी भी कर चुकी हैं। इनमें से कई ड्रग्स पैडलर वो थे जो पैसे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स को ड्रग्स दिया करते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?