ओडिशा ( Odisha ) में पर्यावरणविद एवं संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ( Ex Vice-Chancellor ) प्रोफेसर ध्रुव राज नाइक ( Prof Dhrubaraj Naik ) की रविवार को झारसुगुडा ( Jharsuguda ) जिले स्थित कुआरमल गांव में उनके आवास पर महज 100 रुपए के लिए एक नशे में धुत बदमाश ने गर्दन काट कर हत्या दी है। गांव के रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी प्रबीन धारुआ को नजदीकी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
झारसुगुडा ( Jharsuguda )एसपी के मुताबिक आरोपी आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे नायक ( Ex Vice-Chancellor )के घर में घुस आया था। फिर उसने कथित तौर पर 100 रुपये मांगे। पुलिस ने कहा नायक द्वारा उसे 100 रुपये देने से इनकार करने के बाद, प्रबीन धारुआ ने नायक पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मौके से भाग गया। बदमाश के हमले में गंभीर रूप से घायल नायक को तुरंत झारसुगुडा जिले के समलेश्वरी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पर्यावरणविद प्रो. नायक ने गांव में जंगल बना दिया था। तालाब व पेड़ काटने को लेकर उनका कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया था और इस संबंध में लाइकेरा थाने में मुकदमा चल रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए झारसुगुड़ा के एसपी बीसी दास ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
झारसुगुडा ( Jharsuguda )पुलिस ने बताया कि, युवक घर के बेडरूम में घुसा। उस वक्त नायक घर पर मौजूद नहीं थे, बाद में जब प्रो.नायक ने उसके घर में घुसने को लेकर युवक का विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। प्रोफेसर नायक के निधन की खबर से पश्चिमी ओडिशा में शोक की छाया है। प्रोफेसर ध्रुव राज नाइक को पर्यावरण और विज्ञान में उनके योगदान के लिए उन्हें राज्य सरकार, ओडिशा विज्ञान अकादमी और विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?