केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ( Puducherry )में रविवार को राजग मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ( N Rangasamy )के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा ( Chandira Priyanga )के रूप में पुडुचेरी में चार दशक में पहली बार कोई महिला मंत्री बनी है।
उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने राजनिवास में पांचों मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में ए. नमशिवायम, के. लक्ष्मीनारायणन, सी. डीज्याकुमार, चंद्रिका प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार शामिल हैं। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली।
एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा ( Chandira Priyanga )ने मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पुडुचेरी ( Puducherry )में इतिहास रच दिया है। केंद्र शासित प्रदेश में 41 साल के अंतराल के बाद किसी महिला ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रियंगा के पहले दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई वर्ष 1980-83 तक पुडुचेरी में महिला मंत्री थी। अप्पादुरई को एमडीआर रामचंद्रन की द्रमुक नीत गठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रंगास्वामी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। लक्ष्मीनारायणन, डीज्याकुमार और चंद्रिका प्रियंगा( Chandira Priyanga ) एआईएनआरसी के नेता हैं, जबकि नमशिवायम और श्रवण कुमार भाजपा नेता हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार बीजेपी मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा के मंत्री बनने के बाद पुडुचेरी में चार दशक में पहली बार कोई महिला मंत्री बनी है।
दरअसल महीनों से पुडुचेरी के मंत्रिमंडल को लेकर बने संशय को खत्म करते हुए मुख्यमंत्री एन रंगासामी (N Rangasamy ) ने 23 जून को उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंत्रियों की सूची सौंपी थी जिसे बाद में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी। पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को हुए चुनाव में एआईएनआरसी नीत एनडीए ने बहुमत हासिल किया था।
चुनाव के नतीजे आने के बाद एआईएनआरसी संस्थापक रांगासामी ने सात मई को अकेले मुख्यमंत्री पद की थी शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी को 10 सीटों पर जीत मिली थी जबकि बीजेपी ने छह सीटें जीती थीं। बीजेपी के पाले में तीन नामांकित सदस्य भी हैं। पुडुचेरी विधानसभा में तीन नामांकित सदस्यों सहित कुल 33 सदस्य हैं।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त