राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर (Ajmer ) के आशा गंज क्षेत्र में मयाणी अस्पताल के पास बने एक मन्दिर के बाहर चबूतरे पर रविवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर खून फैला हुआ था और पत्थर वहीं पड़ा था। जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
महिला महाराष्ट्र की रहने वाली एक खानाबदोश बताई जा रही है। 50 साल की इस महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई, फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। अजमेर (Ajmer ) पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। महिला दो माह से यहीं आसपास ही रह रही थी। वारदात के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अजमेर (Ajmer ) पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला है कि रात दो बजे के करीब क्षेत्र में की गई गश्त के दौरान ऐसा कुछ नहीं था और सुबह करीब सात बजे पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात रात दो बजे बाद हुई। महिला खानाबदोश थी और महाराष्ट्र की रहने वाली थी। ऐसे में वह यहां मंदिर व आसपास के क्षेत्र में मांग कर अपना जीवनयापन करती थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?