राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) शहर के पाल रोड पर स्थित भादू मार्केट में एक होलसेल विक्रेता की दुकान से रविवार रात चोर शटर तोड़ करीब 70 लाख रुपए की सिगरेट व चार लाख रुपए नकद ले गए। चोर एक मिनी ट्रक में सिगरेट के कार्टन भरकर भाग निकले।
जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। शहर में यह पहली बार है जब एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में सिगरेट की चोरी हुई है। एजेंसी मालिक ऋषभ संचेती ने बताया कि कुल 56 बॉक्स थे। बॉक्स में 1200 सिगरेट होती है। सभी सिगरेट अलग-अलग ब्रांड की थी। चोर एक मिनी ट्रक में डालकर सारे बॉक्स ले गए।
जोधपुर ( Jodhpur ) शहर के भादू मार्केट में स्थित अभय सेल्स एजेंसी का किराणा सहित अन्य सामान के होलसेल बिक्री का कार्य है। इस एजेंसी के गोदाम में गत सप्ताह भीषण आग लग गई थी। उस समय इसके मालिक ऋषभ संचेती ने दावा किया था कि आग लगने से करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ऋषभ अभी आग की घटना से उभरे ही नहीं थे कि रविवार रात उसके यहां चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोरों ने एजेंसी के शटर के बीच में से ऊंचा कर तोड़ दिया। बेहद शातिर चोरों ने एजेंसी के अंदर रखे अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने सिर्फ सिगरेट के पैकेट्स पर ही अपनी नजर रखी। एजेंसी में रखे सिगरेट के सारे कार्टून उठा कर भाग निकले। चोरों ने बड़े आराम से एक मिनी ट्रक में सिगरेट के कार्टून को लोड किया और भाग निकले। चोरी की वारदात सीसीटीवी में नजर भी आ रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?