उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा शिकोहाबाद नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे ( Agra-Lucknow Expressway )पर हुआ। बताया गया है कि एक स्लीपर बस राजस्थान के जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। इस बस में करीब 40 से 50 सवारियां थीं। तड़के पांच बजे के करीब बस थाना नगला खंगार क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी तभी बस खराब हो गई।
बस को चेक करने के लिए बस चालक रामसेवक निवासी अलीनगर थाना दरभंगा बिहार बस के पीछे बस को चेक कर रहा था। तभी उसी दौरान बस में से 2 यात्री भी उतर कर चालक के पास खड़े हो गए। चालक बस को देख ही रहा था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक डीसीएम कंटेनर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस और कंटेनर के बीच में चालक सहित 2 यात्री दब गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद डीसीएम चालक रेशम थापा निवासी बंगेल फेस 2 नोएडा व उसके साथ बैठे पर क्लीनर आनंद निवासी नोएडा की भी कंटेनर में दबकर मौत हो गई।
हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि अभी दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?