पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में चुनाव रिजल्ट आने के बाद हुई हिंसा को लेकर चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कलकता हाईकोर्ट ( Calcutta High Court )के आदेश के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम बंगाल के दौरे पर आई है। मंगलवार को हिंसा की जांच के लिए जादवपुर गई एनएचआरसी की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एनएचआरसी के एक अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि यहां 40 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। हम पर गुंडों का हमला हो रहा है। उधर,मानवाधिकार आयोग( NHRC ) के सदस्य आतिफ रशीद के साथ भी बदसलूकी की गई। आतिफ रशीद ने पूरी घटना को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट भी किए हैं। इसमें कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं के टूटे घरों को दिखाया गया है।
पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में मंगलवार को चुनाव के बाद हिंसा के मामलों की जांच करने पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम पर हमला हो गया। जांच टीम के सदस्य आतिफ रशीद ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि यहां 40 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। इसी दौरान हम पर गुंडों ने हमला कर दिया।
आतिफ रशीद ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कुछ लोग रशीद की ओर गुस्से में बढ़ते दिख रहे हैं। के जवान उन्हें रोक रहे हैं। कुछ और लोगों ने भी इसके वीडियो शेयर किए हैं।
दूसरे वीडियो में रशीद लोगों से घिरे हैं। वे भीड़ को समझा रहे हैं कि आप लोग गलत कर रहे हो। रशीद ने लिखा कि इस वीडियो को देखिए कैसे वेस्ट बंगाल के जाधवपुर में दंगाई CISF के जवानों के साथ भी मारपीट कर रहे हैं। मुझ तक पहुंचने के लिए CISF के जवानों की मौजूदगी में इनकी इतनी हिम्मत है तो आम आदमी जिसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मर्जी से वोट किया तो उसका क्या हाल कर रखा होगा।इससे पहले रविवार को एनएचआरसी ( NHRC )टीम के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के शिकार लोगों से मिलने या अपनी शिकायत मेल या फोन के जरिए भेजने के लिए कहा था।
इस वीडियो को देखिये कैसे वेस्ट बंगाल के जाधवपुर में दंगाई CISF के जवानों के साथ भी मार पीट कर रहें हैँ मुझ तक पहुँचने के लिए CISF के जवानों की मौजूदगी में इनकी इतनी हिम्मत है तो आम आदमी जिसका क़ुसूर सिर्फ इतना था की उसने apni मर्ज़ी से वोट किया तो उसका क्या हाल कर रखा होगा ! pic.twitter.com/9zvnHLMSCe
— Atif Rasheed (@AtifBjp) June 29, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?