उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के नए पुलिस महानिदेशक 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल ( Mukul Goel ) बनाए गए हैं। फिलहाल मुकुल गोयल एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात हैं। बुधवार देर शाम गोयल के नाम की घोषणा हुई। इससे पहले गोयल ने मंगलवार शाम सीएम योगी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद से ही उनके नाम पर मुहर लगाए जाने की चर्चा थी।
संघ लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अगले प्रमुख यानी डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजा था।यूपी डीजीपी पद के लिए 3 नामों की चनामों की चर्चा चल रही थी, इस पैनल में केंद्र में तैनात आईपीएस नासिर कमाल, मुकुल गोयल ( Mukul Goel )के अलावा प्रदेश में डीजी ईओडब्ल्यू आरपी सिंह का नाम शामिल था ।
1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल ( Mukul Goel )मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं। यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी,गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल ( Mukul Goel )केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।गोयल फरवरी 2024 में रिटायर होंगे, उनके पास करीब ढाई साल का कार्यकाल है।
मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान अरुण कुमार को हटाकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया था।
यूपी में 30 जून को डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो गए। इनमें से 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर हैं। 21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल थे रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?