प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संस्कृत भाषा में प्रकाशित देश के एकमात्र अखबार ‘‘सुधर्मा’’ ( Sudharma )के संपादक के वी संपत कुमार( K.V. Sampath Kumar ) के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिका कि वी संपत कुमार ( K.V. Sampath Kumar )का व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था। उन्होंने संस्कृत भाषा को संजोने और खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अनथक प्रयास किए। उनकी दृढ़ता के साथ ही उनका जज्बा प्रेरित करने वाला था। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि केवी संपत कुमार जी ( K.V. Sampath Kumar )का जीवन संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन के प्रति समर्पित रहा। संस्कृत भाषा को आम बोलचाल का हिस्सा बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन संस्कृत व पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। प्रभु दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति
संपत कुमार (64) का बुधवार को मैसुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तमाम मुश्किलों के बावजूद अखबार निकालने और संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान को देखते हुए संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी के एस जयलक्ष्मी को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?