समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) ने अपने 48वें जन्मदिन पर कहा कि प्रदेश में जब सबको कोरोना वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी लगवा लूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम लोगों को वैक्सीन की जरूरत है लेकिन सरकार नहीं दे पा रही है। वैक्सीन की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। खुद के वैक्सीनेशन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तो वह खुद भी लगवा लेंगे।
अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगर वो वैक्सीन हमें लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को वैक्सीन लगवा दें ,अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें ।अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता 2022 में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार बनने जा रही है। भाजपा मुद्दों पर बहस करने से डरती है। भाजपाई खेमे में जंग का माहौल है। दूसरे के घरों में झगड़ा कराने वालों के घर में झगड़ा हो गया। ये लोग जनता का सामना नहीं कर सकते हैं इसलिए जानबूझकर घर का झगड़ा कर रहे हैं। भाजपा में जो समीक्षाएं हो रही हैं, वह हवाबाजी हैं। भाजपा अपने वायदों की कब समीक्षा कब करेगी।
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और लखनऊ में सरकार है तो नौकरी-रोजगार, कोविड-19, अर्थव्यवस्था, किसानों के मुद्दे की समीक्षा क्यों नहीं हो रही है? निवेश के जो वादे हुए थे उसका क्या हुआ। मां गंगा की सफाई का जो वादा था उसकी समीक्षा क्यों नहीं हो रही है?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोग अभी तक सस्ती बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इस सरकार ने अस्पतालों का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने किये वायदों की समीक्षा से डरते हैं। कोरोना काल में हर परिवार ने किसी न किसी को खोया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?