जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में पुलवामा (Pulwama)जिले में गुरुवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही आतंकियों के एक मददगार का भी खात्मा हुआ है। वहीं, एक जवान शहीद हो गया है।2 आतंकियों की पहचान हो गई है।एक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का जिला कमांडर निशाज लोन और दूसरा पाकिस्तानी आतंकवादी (Pakistani Terrorist ) है।
दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 44-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) शामिल है।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा (Pulwama)के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। अभी ऑपरेशन जारी है। आईजी के बयान के कुछ ही देर बाद एक और आतंकी एवं आतंकियों के एक मददगार को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है।
बता दें कि पुलवामा (Pulwama)में स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी रात 11.30 बजे हांजन, राजपोरा में देखे गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब सवा बारह बजे आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन के करीब आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल के जवान काशी शहीद को गए हैं। इससे पहले उन्हें गंभीर अवस्था में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
District commander of #proscribed #terror outfit LeT Nishaz Lone @ Khitab & 01 #Pakistani terrorist amongst total 5 killed #terrorists in #Pulwama #encounter. A big success: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/5GrmxiFHB7
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 2, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?