उत्तर प्रदेश की अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रीता भाटिया ने डॉक्टर्स डे (Doctors Day) पर गुरुवार को देर शाम को रायबरेली (RaeBareli ) में सल्फास खाकर जान दे दी । आत्महत्या (suicide ) के वक्त वह रायबरेली के प्रकाशनगर स्थित आवास पर परिवार के साथ थी। परिवारीजनों के मुताबिक काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायबरेली (RaeBareli )के प्रकाशनगर निवासी डॉ. रीता भाटिया लखनऊ ( Lucknow) के वजीरगंज स्थित महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय में बतौर अपर निदेशक तैनात थी। बृहस्पतिवार शाम को 6 बजे उन्होंने रायबरेली स्थित आवास पर सल्फास खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पति रिटायर चिकित्सक डॉ. एसपी खन्ना व परिवारीजन उनको जिला अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिवारजन अभी कुछ बता नहीं रहे। न ही इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत की गई है।
रायबरेली (RaeBareli )पुलिस के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि अपर निदेशक डॉ. रीता भाटिया ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी की है। वहीं सीओ सदर महिपाल पाठक के मुताबिक परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। इसी कारण वह सिर्फ जरूरी काम से ही निदेशालय जाती थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर निदेशक डॉ. रीता भाटिया रायबरेली (RaeBareli )में जिला महिला अस्पताल में बतौर सीएमएस तैनात रही थी। काफी लंबे समय तक यहां रहने के कारण उनके कर्मचारियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संबंध थे। उनके खुदकुशी करने की जानकारी मिलने पर कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंच गये। देर रात तक लोगों का जमावड़ा अस्पताल में बना रहा। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. रीता का बड़ा बेटा एमबीबीएस करने के बाद उज्जैन में एमएस की पढ़ाई व छोटा बेटा करन मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?