उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले के भौंरा गांव में पत्नी के हत्यारोपी की बेटे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और पुलिस से कहा कि उसने 10 साल पहले हुई अपनी मां की हत्या का बदला लिया है। मृतक के बड़े पुत्र ने अपने भाई के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
हमीरपुर (Hamirpur) पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक भौंरा गांव में छिद्दू वर्मा (65) ने करीब 10 साल पहले अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शनिवार तड़के छिद्दू की उसके छोटे पुत्र संजय ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
हमीरपुर (Hamirpur) पुलिस के पहुंचने पर वह बोला कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला ले लिया। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छिद्दू के बड़े पुत्र ओमकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मुताबिक मां की हत्या के बाद से संजय का मानसिक कमजोर होने पर इलाज करा रहे थे।
भौरा निवासी छिद्दू वर्मा अपनी पत्नी पैसुन व बेटे ओमकार व संजय के साथ रह रहे थे। उसके पास करीब छह बीघे खेती थी। जिसमें वह मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन करीब 10 साल पहले उसने अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसमें वह आरोपी बना और कई साल जेल में निरुद्ध भी रहा।
लेकिन गवाही आदि न मिलने पर अदालत ने बरी कर दिया था। वहीं मां की मौत की घटना के बाद संजय मानसिक कमजोर हो गया था और कहीं न कहीं उसके मन में अपने पिता के प्रति नफरत थी। वही नफरत शनिवार को उस पर सवार हो गई और उसने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया मृतक के बड़े पुत्र ओमकार की तहरीर पर हत्यारोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?