उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) बार काउंसिल ( UP Bar Council ) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और को-चेयरमैन के पद पर रविवार को हुए चुनाव में बरेली से काउंसिल के सदस्य श्रीश कुमार मल्होत्रा ने बाजी मारी। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मधुसूदन त्रिपाठी को दो मतों से पराजित किया।
अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल चार लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें इमरान माबूद खा और प्रशांत सिंह अटल ने बाद में अपने पर्चे वापस ले लिए। श्रीश कुमार मेहरोत्रा और मदन त्रिपाठी के बीच सीधे मुकाबले में श्रीश कुमार को कुल 14 मत मिले जबकि, मधुसूदन त्रिपाठी को 12 मत प्राप्त हुए। चुनाव में बार काउंसिल के सभी 25 सदस्यों व महाधिवक्ता सहित कुल 26 लोगों ने मतदान किया।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ( UP Bar Council ) उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। दोनों को 13-13 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार से इन दोनों को आपसी सहमति के आधार पर 6-6 माह का कार्यकाल दिया जाएगा। को-चेयरमैन के लिए अखिलेश कुमार अवस्थी, अंकज मिश्र, जय नारायण पांडे, प्रशांत सिंह अटल और शिव किशोर गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 6 जुलाई से 1 वर्ष के लिए होगा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ( UP Bar Council )के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य समितियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है। संयोग से पिछले दो चुनावों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो लोग विजयी होते रहे है, जिससे एक अध्यक्ष को छह माह का कार्यकाल ही मिल पाता था। इस। बार अध्यक्ष पद पर तो एक ही उम्मीदवार जीता है मगर उपाध्यक्ष पर फिर से दो लोगों के जीतने से कार्यकाल बांटना पड़ेगा।
कार्यकारिणी समिति में अब्दुल रज्जाक खान, अजय कुमार शुक्ल, अजय यादव, अमरेंद्र नाथ सिंह व अरुण कुमार त्रिपाठी, अखिल भारतीय बार काउंसिल अधिवक्ता कल्याणकारी समिति में प्रशांत सिंह अटल व अंकज मिश्र, अधिवक्ता हितकारी समिति में हरिशंकर सिंह, इमरान माबूद खान, जय नारायण पांडेय, परेश मिश्र एवं शिवकिशोर गौड़ तथा उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में रोहिताश्व कुमार अग्रवाल व योगेंद्र स्वरूप सदस्य चुने गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?