राजस्थान ( Rajasthan ) के झुंझुनूं ( Jhunjhunu )जिले में चल रहे काेराेना वैक्सीनेशन के दाैरान चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। टीकाकरण शिविर में बाकरा की एक महिला के महज 30 सेकंड में कोरोना के एक के बाद एक दाे टीके लगा दिए गए। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई काे बाकरा में काेराेना टीकाकरण शिविर लगाया था। जिसमें गांव के सुरेन्द्र कुमार जांगिड़ की पत्नी माया देवी भी कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) लगवाने के लिए पहुंची।
वैक्सीनेशन रूम में दाे वैक्सीनेटर टीके लगा रही थी। माया देवी जब कक्ष में घुसी तो दोनों स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रही थी। दोनों के बीच में स्टूल पर माया बैठ गई। उनकाे अंदर जाते ही फाेन पर बात कर रही एक महिला वैक्सीनेटर ने टीका लगा दिया।
इसके 30 सेकंड बाद ही दूसरी महिला वैक्सीनेटर ने दूसरे हाथ में भी उनकाे दूसरा टीका लगा दिया। वह महिला वैक्सीनेटर को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन फाेन पर बात करते हुए उसने अनसुना करते हुए टीका लगा दिया। लापरवाही का शिकार हुई महिला ने कहा है-कुछ हुआ ताे उसके लिए राजस्थान झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) का चिकित्सा विभाग जिम्मेदार होगा।
राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकारी लापरवाही दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बेशकीमती कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )की बर्बादी के बाद उदयपुर (Udaipur) में डॉक्टर की बजाय ड्राइवर द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया था।अब झुंझुनूं ( Jhunjhunu )जिले में यह बड़ी लापरवाही सामने आयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?