राजस्थान ( Rajasthan ) में भड़काऊ भाषण से भीड़ उकसाने और हाईवे पर उपद्रव कराने के एक पुराने मामले में वांछित डूंगरपुर के पूर्व विधायक और बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र कटारा( Devendra Katara )को पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कटारा के खिलाफ सितम्बर 2020 में बिछीवाड़ा (डूंगरपुर) थाने में मामला दर्ज किया गया था। निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर यह जांच सदर थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। तबसे कटारा की धरपकड़ को लेकर पुलिस के स्तर पर कई बार प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब जिला पुलिस की विशेष टीम के सहयोग से सदर पुलिस ने सोमवार शाम को कार्रवाई को अंजाम दिया। बिछीवाड़ा तहसील के वाटड़ा गांव हाल रामनगर डूंगरपुर निवासी देवेंद्र कटारा( Devendra Katara )को उनके घर से पकड़ा गया।
हाईवे पर हुए उपद्रव के पुराने वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कटारा से देर शाम पूछताछ की। वहीं वीडियो में खुद की प्रत्यक्ष स्थिति की पुष्टि के बाद पुलिस ने कटारा को रात साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया। शिक्षक भर्ती को लेकर डूंगरपुर के अभ्यर्थियों ने बाहरी लोगों को टीएसपी क्षेत्र में लगाने का विरोध किया था। बाद में यहां राजनीति हुई। इस मामले में देवेंद्र कटारा( Devendra Katara )जैसे कई स्थानीय नेताओं पर आरोप लगा कि उन्होंने अभ्यर्थियों के बीच भड़काऊ भाषण देकर माहौल बिगाड़ा। भीड़ ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए सितम्बर 2020 में उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग काकरी डूंगरी में जाम कर दिया था। सड़क खोदने, हाईवे के होटलों में तोड़फोड़ व आगजनी, व्यापारियों से लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिए जाने का भी उन पर आरोप लगा। तब भी पुलिस ने उपलब्ध वीडियो के आधार पर कटारा से पूछताछ कोशिश की थी।
वर्ष 2013 में देवेंद कटारा ने भाजपा के टिकट पर डूंगरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कटारा का टिकट काट दिया था। इसके बाद कटारा ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था। जमानत भी जब्त हो गई थी। इसके बाद भाजपा ने कटारा को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। 30 जून को ही कटारा ने बीटीपी जॉइन कर ली थी और नई पार्टी ने कटारा को राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता बनाया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत