उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (agra) शहर में छोटी सी बात पर झगड़ा कर गुस्से में दंपती ने जान दे दी। पत्नी नौकरी करना चाहती थी, लेकिन पति उसका विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि रविवार को पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो उसने हाथ की नस काटकर जान दे दी। देर रात परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार एक चिता पर किया। दंपती के आत्मघाती कदम उठाने से उनका 13 माह का मासूम रोता बिलखता बच्चा अनाथ हो गया। यह मामला थाना जगदीशपुरा के बोदला का है।
जानकारी के मुताबिक आगरा (agra) के राहुल नगर निवासी आकाश (उम्र 25 वर्ष) एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी आरती से हुई थी। दोनों का 13 महीने का एक बच्चा भी है। रविवार को आकाश और आरती ने आत्महत्या कर ली।
आगरा (agra) के थाना जगदीशपुरा के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि आरती नौकरी करना चाहती थी। आकाश उसका विरोध करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले आरती का मोबाइल खो गया था। उसने पति से मोबाइल दिलाने को कहा। इस पर आकाश ने कहा था कि नया मोबाइल दिला दूंगा, लेकिन तुम नौकरी नहीं करोगी। रविवार को नौकरी की बात पर फिर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आकाश ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरती ने भी अपने हाथ की नस काट ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?