राजस्थान ( Rajasthan ) के सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य ( Ranthambore National Park )के खंडार रेंज में नाका गिलाई वन क्षेत्र में भरे मामूली पानी में बाघ टी-65 की लाश मंगलवार को गश्त के दौरान नजर आई। अचानक तीसरे टाइगर की मौत पर रणथम्भौर नेशनल पार्क ( Ranthambore National Park ) के अफसरों के होश उड़ गए। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद भी अफसरों ने उसकी मौत को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। आशंका जताई जा रही है कि टाइगर की मौत टेरेटरी के कारण हुई फाइट में तो नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि इसके पीछे किसी की साजिश भी हो सकती है। पिछले दो माह में दो मौतों पर वन विभाग ने यह कहा था कि उनकी मौत टेरिटाेरियल फाइट में हुई थी, लेकिन मंगलवार को जिस स्थान पर टाइगर का शव मिला है, वहां इस प्रकार की फाइट की संभावना से इनकार किया गया है। उसके शरीर पर ऐसे कोई निशान भी नहीं मिले हैं।
रणथम्भौर नेशनल पार्क ( Ranthambore National Park ) के अफसरों ने पोस्टमार्टम के बाद यह तो बताया कि टाइगर के विसरा के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि जिस पानी में उसकी लाश मिली, उसके सैंपल भी फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजे अथवा नहीं। इससे पहले शव नाका राजबाग लाया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि पोस्टमार्टम में बाघ के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनका दावा है कि बाघ मरने के बाद ही पानी में गिरा है। यानी जहर शरीर में जाने के बाद बाघ पानी पीने दौड़ा हो और उसकी मौत हाे गई हो। अब डॉक्टर ने बताया कि बाघ की मौत किसी बीमारी से हुई है या नहीं इसके लिए ही सैम्पल ले लिए गए हैं। मौत के कारणों का पता IVRI (Indian Veterinary Research Institute) से रिपाेर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। मेडिकल बोर्ड के अनुसार, बाघ की मौत हार्ट अट्रैक से हो सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?