इलाज की देशी पद्धति और एलोपैथी को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) ने एलोपैथिक इलाज और डॉक्टरों को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डॉक्टरों का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें जो सिलेबस पढ़ाया जाता है, वह ड्रग माफियाओं द्वारा तैयार किया गया है।
योग गुरु ने कहा कि डॉक्टर जिसे एविडेंस बेस्ड मेडिसिन (रिसर्च पेपर) बोलते हैं, वो दरअसल सिर्फ ड्रग इंडस्ट्री का सिलेबस है। रामदेव ने कहा कि अस्थमा, शुगर, अर्थराइटिस क्योर होता है। मैं जब ये बात कहता हूं तो लोग मुझ पर गुर्राते हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं पता होता है।
बाबा रामदेव( Baba Ramdev ) मंगलवार को गाजियाबाद के गांव सीकरी कलां में पतंजलि योगपीठ का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। बाबा ने कहा कि वह डायबिटीज टाइप-वन के करीब 100 मरीजों को नॉन डायबिटिक कर चुके हैं। यह दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है। जो लोग कोमा में थे, उन्हें योग थेरेपी, नेचरथेरेपी से ठीक किया गया है।
स्वामी रामदेव ने इससे कुछ दिन भी पहले कहा था कि एलोपैथिक दवाएं खाने से लाखों लोगों की मौत हुई है। उन्होंने एलोपैथी को ‘स्टुपिड और दिवालिया साइंस’ भी कहा था। इस बयान के बाद IMA ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आयुर्वेद और एलोपैथ इलाज को लेकर एक नई बहस छिड़ गई थी। हालांकि बाद में बाबा रामदेव ने कहा था कि वो अपना बयान वापस लेकर इस विवाद को विराम दे रहे हैं।
गाजियाबाद में कार्यक्रम में बाबा रामदेव ( Baba Ramdev )ने यह भी कहा कि हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में अगले 6 महीने तक इलाज के लिए जगह नहीं है। सब हाउसफुल है। इसके बावजूद भी लोग इलाज के नाम पर ठगे जा रहे हैं। इसमें तमाम नेता, IAS-IPS ऑफिसर भी शामिल हैं। हम कह रहे हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन इलाज नहीं होता, फिर भी लोग अपनी गलतियों से ठगे जा रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि अब तक लोगों से करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी हो चुकी है। पतंजलि ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है और इस पूरे फ्रॉड की सीबीआई जांच की मांग की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?