प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार शाम 6 बजे कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार( Union Cabinet expansion)किया है। 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी है। इनमें नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों में 7 महिलाएं हैं।
मोदी टीम में अब सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। कैबिनेट में पहले से ही 4 महिला मंत्री हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी हैं। नए और पुराने को मिलाकर मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं हो गई हैं।
डेढ़ घंटे चले शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 5 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाल को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
कैबिनेट विस्तार( Cabinet expansion) में नारायण राणे,सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह,अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस,किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह,हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव,पुरुषोत्तम रूपाला,जी किशन रेड्डी,अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
आज के कैबिनेट विस्तार( Cabinet expansion) में पंकज चौधरी,अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट,बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान,. भगवंत खुबा,कपिल मोरेश्वर पाटिल,प्रतिमा भौमिक, डॉ. सुभाष सरकार, भगवत कृष्ण राव कराड, राजकुमार रंजन सिंह,डॉ. भारती प्रवीण पवार,विश्वेश्वर टुडू,शांतनु ठाकुर, महेंद्र भाई मुंजापारा,. जॉन बार्ला,. एल मुरुगन ,निशीथ प्रामाणिक ने राज्य मंत्री की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के 7 सांसदों को शामिल किया गया है। खास बात ये है कि इन सभी सांसदों को राज्य मंत्री ही बनाया गया है। इसमें महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, मिर्जापुर की अनुप्रिया पटेल, आगरा के डॉ. एसपी सिंह बघेल, जालौन के सांसद भानु प्रताप, मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा और खीरी से सांसद अजय मिश्रा ने शपथ ली है। मोदी मंत्रिमंडल में इस बार तीन ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण चेहरे को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी ने अपनी बेटी की शादी से एक दिन पहले मंत्री पद की शपथ ली है।
शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।
नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?