राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) शहर में 21 साल की विवाहिता सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इस वजह से वह पिछले 10 महीने से मायके रह रही थी। विवाहिता के भाई ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, जोधपुर ( Jodhpur ) शहर में मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा निवासी सुनीता (21) के पिता का निधन वर्ष 2011 में हो चुका था। भाई ललित ने बताया कि अप्रैल 2019 में उसने अपनी छोटी बहन सुनीता की शादी लालसागर निवासी विकास के साथ कराई। कुछ दिन तो ठीक चला। उसके बाद ससुराल में सुनीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसे की मांग को लेकर मेरी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। थक-हार कर 10 माह पूर्व सुनीता वापस मायके आ गई थी।
बुधवार शाम सुनीता अपने कमरे में थी। दरवाजा खुला हुआ ही थी। कुछ देर बाद घर के लोग अंदर गए तो सुनीता फंदे पर लटकी हुई थी। गुरुवार को जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए हैं।
आरोप है कि ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि पैसे की मांग पूरी कर दो। साथ ही, फोन पर भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। ललित ने कहा- मेरी बहन सुनीता बहुत होशियार थी। उसके बीएससी में 83 फीसदी से अधिक अंक आए थे। ससुराल में लगातार मिली प्रताड़ना से परेशान हो उसने फंदा लगा अपनी जान दे दी। ललित का आरोप है कि उसकी मौत के लिए पति विकास सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग जिम्मेदार हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?