जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों (Pakistani Terrorists )को ढेर कर दिया। जिनके कब्जे से दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। दुरूह भौगोलिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुछ और आतंकी होने के अंदेशे पर सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादल में 29 जून को संदिग्ध देखे गए थे, जिनकी तलाश में पूरे इलाके को लगातार खंगाला जा रहा था। यह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorists )थे जो दादल के जंगलों में स्थित एक गुफा में छिपे बैठे थे। सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा। वीरवार सुबह तकरीबन दस बजे के करीब जब आतंकियों के इस दल ने सेना के दल को अपने पास आते देखा तो ग्रेनेड फेंककर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा दिया।
मुठभेड़ के दौरान दोपहर में एक आतंकी ने गुफा से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के नायब सूबेदार श्रीजीत( Sreejith एम) और सिपाही जसवंत रेड्डी( Maruprolu Jaswanth Reddy ) शहीद हो गए। गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकी ढेर कर दिए। दोनों आतंकी पाकिस्तानी (Pakistani Terrorists )हैं जिनकी पहचान की जा रही है। शहीदों के पार्थिव शरीर देर शाम सुंदरबनी ब्रिगेड हेडक्वार्टर में पहुंचाए गए।सुरक्षा बलों को मारे गए आतंकियों के पास से दो एक-के 47 राइफल और भारी में मात्रा में गोलियां मिली हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?