भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के 36 वर्षीय पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई( former IPS officer K Annamalai )को तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले अन्नामलाई ने पिछले साल अगस्त महीने में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए एल मुरुगन का स्थान लेंगे। मुरुगन को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने के अन्नामलाई (K Annamalai )को तमिलनाडु का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वे पहले से ही उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।
पिछल दिनों संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नामलाई को करूर जिले की अरावक्कुरिची विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम के उम्मीदवार मोंजानुर एलांगो ने 24,000 से अधिक मतों से पराजित किया था।
कर्नाटक में नौ वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद अन्नामलाई ने 2019 में पुलिस सेवा से त्याग पत्र दे दिया था। उस वक्त वह बेंगलुरू (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त थे। तमिलनाडु के करूर में जन्मे 2011 बैच के इस पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई(K Annamalai )कर्नाटक के उडुपी जिले के कारकला के सहायक पुलिस अधीक्षक और उडुपी व चिकमंगलूर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यकाल को याद किया जाता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?