उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) पुलिस लाइन में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) एक सिपाही सुशील कुमार ( Sushil kumar) ने गुरुवार की रात घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘मैं मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।’
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक,यूपी पुलिस (UP police ) वर्ष 2016 बैच के सिपाही सुशील कुमार (24) मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले थे। वह रूई की मंडी स्थित त्यागी गली में विनोद त्यागी के मकान में किराए पर रहते थे। पहली मंजिल पर उनका कमरा था। शुक्रवार सुबह मकान मालिक की पत्नी सफाई करने गई थी। तभी सिपाही को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
शाहगंज पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही एक युवती से प्रेम करता था। उसने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से वो तनाव में चल रहे थे। सिपाही का चचेरा भाई भी यूपी पुलिस (UP police ) में है वह आगरा के सिकंदरा थाने में तैनात है। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह की तनाव की जानकारी होने से इंकार कर दिया। परिजन भी आगरा आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?