उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शामली ( Shamli )जिले की खनन अधिकारी ( mining officer ) डॉ. रंजना सिंह ( Dr. Ranjana Singh ) को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर ठेकेदारों और खनन माफिया से मोटी रकम उगाही करने के आरोप हैं। खनन का ठेका जारी होने के बाद भी ठेकेदारों से वसूली करती थीं, साथ ही पैसे लेकर निर्धारित स्थान के अलावा भी खनन की इजाजत दे देती थीं।
दो ठेकेदारों ने ही खनन अधिकारी ( mining officer )के खिलाफ शिकायत की थी। रंजना सिंह पर हरियाणा के एक ठेकेदार के साथ भी हिस्सेदारी का आरोप लगा था। लंबी जांच के बाद खनन डायरेक्टर रोशन जैकब ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
यह वही रंजना सिंह हैं जो जय हो जिला शामली…गीत गाकर सुर्खियों में आई थीं। रंजना सिंह ने यह गाना स्थानीय सिंगर गोविंद के साथ गाया था। इस गाने की शूटिंग भी शामली में हुई थी।
हरियाणा के सड़क बनाने वाले ठेकेदार दीपक पानू ने SP शामली को पत्र भेजकर रंजना सिंह और अवैध खनन के आरोपी मंजीत मंगलौरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र में लिखा था कि मंजीत मंगलौरा और रंजना सिंह उनको परेशान कर रहे हैं। दीपक पानू ने एसपी कार्यालय में बयान भी दर्ज कराया था। इसके अलावा, पानू ने करोड़ों रुपए लेकर ठेका देने और निरस्त करने का भी आरोप लगाते हुए कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी।
शामली में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में रंजना सिंह विवादों में घिरी रहीं। उनका हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यापारी दीपक बंसल को खनन का काम दिलाने की बात कह रही थी।कुछ दिन पहले शामली के रहने वाले दीपक बंसल ने भी मुख्यमंत्री के यहां जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि खनन अधिकारी ( mining officer )से लेकर उच्च अधिकारियों तक कैसे कोरोना काल में घोटाला किया गया। इसके बाद उसने अपनी जान को खतरा बताया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?