राजस्थान ( Rajasthan ) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के इंटरव्यू में अधिक अंक दिलाकर सलेक्शन करने के एवज में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को 23 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम की गई।
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ( Jaipur )- तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आरएएस (RAS) प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी जयपुर – तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।
एएसपी कुलदीप के साथ उप अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। सुनगाड़ी, बांदीकुई, दौसा निवासी सज्जन सिंह गुर्जर को अजमेर में परिवादी से 23 लाख रुपए (1 लाख रुपए भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरएएस (RAS) प्रकरण में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की एसीबी टीम द्वारा तलाशी जारी है।
एएसपी कुलदीप ने बताया कि आरोपी ने दो लाख खुद के लिए और 23 लाख रुपए ऊपर के अधिकारियों को पहुंचाने के लिए मांगे थे। किसके लिए और कौन-कौन इसमें शामिल है। इसकी जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?