झारखंड ( Jharkhand )के कोडरमा ( Koderma )जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरी तिलैया में जवाहर घाट के पास फिसरी जंगल में बिहार से पिकनिक मनाने आए बिहार पुलिस ( Bihar Police )बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। बिहार पुलिस ( Bihar Police ) के डीएसपी के अनुसार, सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा। तभी गोली चल गई। गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन (25) के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मृतक के पिता ऋषि देव सिंह ने आशुतोष कुमार पर आपसी रंजिश में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन में पैसे की लेनदेन को लेकर पूर्व में भी विवाद होने की बात कही गई है। ऋषि देव सिंह गया के चेरखी थाना में अवर निरीक्षक के पद पर हैं।
बिहार पुलिस ( Bihar Police ) के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं। वो बक्सर के सिमरी थाना के प्रभार में भी है। दो दिनों की छुट्टी पर वो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल भी मिली है।
घटना के संबंध झारखंड ( Jharkhand )के कोडरमा ( Koderma )जिले के में चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि आशुतोष कुमार बोल रहे हैं कि फोटो शूट करते समय उनकी सर्विस रिवाॅल्वर सौरभ कुमार ने ले ली थी। इसी क्रम में अचानक गोली चली और निखिल रंजन के सीने में लग गई। उनकी गाड़ी को कोडरमा थाना में रखा गया है। युवकों द्वारा शराब पीने की जानकारी मिली है। पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है।
बहरहाल डीएसपी आशुतोष के संबंध में जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उसकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग 56-59वीं बैच में पुलिस सेवा के लिए हुई थी।फरवरी 2021 में उन्होंने प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बक्सर जिला के सिमरी थाना में प्रोबेशनर डीएसपी के तौर पर योगदान दिया था। कुछ दिन पूर्व ब्रह्मपुर इंस्पेक्टर थाना में योगदान दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?