जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag ) जिला के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जम जो सदूरा का रहने वाला है मारा गया जबकि मारे गए दो अन्य आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार, आज यानि शनिवार को अनंतनाग (Anantnag ) जिले के के क्वारीगाम इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत सुरक्षाबलों ने पुलिस, सेना की 19 राट्रीय राइफल और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। ऐसे में सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर फायरिंग जारी रखी। इसके उपरांत सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इसमें 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
अनंतनाग (Anantnag ) में ऑपरेशन पूरा होने के बाद कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये तीनों स्थानीय लश्कर तैयबा के आतंकवादी थे। पुलिस ने बताया कि मारा गया लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी आरिफ हाज़म 06 जून 2019 को सेना के हवलदार मंजूर बेग की 162 टीए की हत्या में शामिल था, जब वह छुट्टी पर था।
#AnantnagEncounterUpdate: Killed LeT #terrorist Arif Hazam was involved in #killing of Army Hav Manzoor Beigh of 162 TA on 06th of Jun 2019 while he was on leave. @JmuKmrPolice https://t.co/lMHdusJMId
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?