मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के बैतूल( Betul )जिले के आमला में एक युवक ने सराफा व्यापारी के घर में घुसकर युवती, उसके मामा और पड़ोसी को गोलियाें से भून दिया। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। चारों की मौत हो गई।आरोपी ने इस हत्या कांड को अंजाम देने से पहले 10 जुलाई को उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने लड़की के ऊपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद वह लड़की के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। वहां पहुंचे लड़की के मामा को भी गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी अंदर आया, तो उसे भी आरोपी युवक ने गोली मार दी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। वारदात आमला स्थित 12 क्वार्टर इलाके की है।
हमलावर की पहचान बैतूल( Betul ) के बोडखी निवासी भानु ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भानू ठाकुर 2 पिस्तौल लेकर 12 क्वार्टर निवासी सराफा व्यापारी सुनील सोनी के घर पहुंचा। यहां पहुंचते ही पहले उसने बरखा (20) को गोली मारी। बीच-बचाव करने पहुंचे मामा बंटी उर्फ लोकेश सोनी (22) को गोली मारी। आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी लकी पाल (18) भी पहुंच गया। आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी पिस्टल से गोली मार ली।
आरोपी भानू ठाकुर के खिलाफ एक माह पहले मृतका बरखा सोनी ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। इसके बाद से आरोपी भानू आक्रोशित था। शनिवार को वह बरखा के घर पहुंचा। उस पर एक पिस्तौल से हमला किया। मृतका की मामी को आरोपी ने डरा दिया। वारदात के समय घर में मृतका की मामी, मामा, नानी मौजूद थे। करीब 10 से 15 मिनट घर में घटनाक्रम चला।
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो पिस्तौल मिली हैं। सूत्र बताते हैं, दोनों पिस्तौल आरोपी भानू लेकर ही आया था। एक पिस्तौल की गोली खत्म होने के बाद उसने दूसरी पिस्तौल चलाई।बैतूल( Betul ) पुलिस ने दोनों पिस्ताैल जब्त की हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?