कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब सरकार ने राजस्थान ( Rajasthan ) को लगभग पूरी तरह अनलॉक ( Unlock ) कर दिया है। अनलॉक-4 (त्रिस्तरीय जन-अनुशासन 4.0) की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जो रविवार से प्रभावी होगी। रविवार से अब सातों दिन सुबह 5 से रात 8 बजे तक बाजार खुल सकेंगे। 50 फीसदी सीटों के साथ सिनेमा और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। कम से कम पहला डोज लेने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग अभी स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे। नई गाइडलाइन में वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। रविवार को भी बाजार खुलेंगे। रोजाना बाजार खुलने के समय को रात आठ बजे तक बढ़ाया गया है, लेकिन शर्त रहेगी कि इनमें काम करने वाले कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हो। नई गाइडलाइन में आउटडोर के साथ अब इनडोर खेल गतिविधियों को भी सुबह 6 से रात 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। इस गाइडलाइन के अलावा जो भी गतिविधियां पहले से चल रही हैं, वे पूर्व की गाइडलाइन के अनुसार यथावत रहेंगी।
राजस्थान ( Rajasthan ) में रेस्टोरेंट अब 24 घंटे होम डिलीवरी कर सकेंगे या टेक अवे की सुविधा दे सकेंगे। रेस्टोरेंट्स 50 फीसदी सीटों पर बैठाकर खाना भी खिला सकेंगे। बैठाकर खाना खिलाने का समय पहले की तरह 4 बजे तक ही रहेगा। ऐसे रेस्टोरेन्ट जहां के 60 प्रतिशत स्टाफ को पहली डोज लग चुकी है, वह रात 10 बजे तक अंदर बैठाकर खाना खिला सकेंगे।
शादी समारोह में अब 50 मेहमान शामिल हो सकेंगे। साथ ही हलवाई, कैटरिंग, बैंडवालों को मिलाकर 15 अन्य लोग शामिल हो सकेंगे। बारात निकासी की अनुमति अब भी नहीं होगी। समारोह स्थल पर बैंड और डीजे बजाने की अनुमति होगी।
राजस्थान ( Rajasthan ) में राज्य के बाहर से आने वाले यात्री, जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली हो, उन्हें राजस्थान में आने से पहले आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट नहीं दिखाने पर क्वारेंटाइन करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?