उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में भाजपा प्रत्याशी को हराकर बागपत की ब्लॉक प्रमुख( Baghpat Block Pramukh ) बनीं निर्दलीय सुनीता ( Sunita ) कुछ दिन पहले तक लोनी के एक हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी का काम कर रही थीं, गांव और आसपास के लोग भी उनसे अंजान थे।
आज वह जिले की राजनीति में एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं। ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही है।
नवनिर्वाचित बागपत ब्लॉक प्रमुख ( Baghpat Block Pramukh ) सुनीता लोनी गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी हैं और पति रमेश मजदूर हैं। वह कक्षा पांच तक पढ़ी हैं, इनका परिवार गाजियाबाद के बंथला में रहता है। बागपत ब्लॉक के गांव संतोषपुर में उनकी ससुराल है।
परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पंचायत चुनाव का एलान हुआ और गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट आरक्षित हो गई ग्रामीणों उन्हें बुलाकर चुनाव लड़ाया। वह यह चुनाव जीत गई, इसी दौरान बागपत ब्लॉक का प्रमुख ( Baghpat Block Pramukh )पद भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित हो गया। इसके बाद पंचायत उन्हें प्रमुख पद का प्रत्याशी बना दिया।
कई भाजपा नेताओं का भी उन्हें साथ मिल रहा था, साथ ही विपक्ष भी एक उनके साथ एकजुट हो गया। तमाम दांवपेंच और सत्ता पक्ष के दबावों के बावजूद वह चुनाव जीत गई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीनू को नौ वोटों से मात दी। सुनीता कक्षा-5 तक पढ़ी हैं। इससे पहले उनके परिवार में कोई चुनाव भी नहीं लड़ा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?