उत्तर प्रदेश में नई जनसंख्या नीति का ड्राफ्ट जारी होने के एक दिन बाद ही गाजियाबाद (Ghaziabad ) के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर के मुताबिक,जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) के नेहरु नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल ( Yashoda Hospital ) का है। डॉक्टर शशि अरोरा और डॉक्टर सचिन दुबे के निर्देशन महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। दोनों डॉक्टरों का दावा है कि हॉस्पिटल का यह ऐसा पहला केस है। अब जच्चा और उनके चारों बच्चे सुरक्षित हैं। चार बच्चों में एक लड़की व 3 लड़के हैं।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में रविवार को ही जनसंख्या नीति जारी हुई है। इसमें दो बच्चों का नियम बनाया गया है। इस नीति के ठीक एक दिन बाद ही गाजियाबाद में एक महिला को चार बच्चे पैदा हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने यही पूछा है कि इस परिवार को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा अथवा नहीं। हालांकि, बताया जा रहा है कि जनसंख्या नीति में जुड़वां बच्चों के लिए विशेष छूट दी गई है।
योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस आदित्यनाथ मित्तल ने इसे तैयार किया है। यदि ये ड्राफ्ट कानून में बदला तो उत्तर प्रदेश में भविष्य में जिनके 2 से ज्यादा बच्चे होंगे, उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसे लोग कभी चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?