मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के बैतूल (Betul ) के आमला में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सुसाइड करने वाले भानू ठाकुर (तोमर) के छोटे भाई नागेश का शव फंदे पर लटका मिला है। उसका शव सोमवार सुबह मिला। पुलिस काे शव के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नागेश ने लिखा है कि मीडिया में उसके भाई के वायरल हुए वीडियो से व्यथित है, इसलिए की आत्महत्या (suicide )कर रहा है।
बैतूल (Betul ) के आमला में शनिवार को नागेश के भाई भानु ठाकुर ने युवती बरखा के घर में घुसकर बरखा, बंटी और एक युवक लक्की पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। आरोपी भानू ठाकुर के खिलाफ एक माह पहले मृतका बरखा सोनी ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। इसके बाद से आरोपी भानू आक्रोशित था। रविवार को ही भानू और अन्य तीन लोगों की अंत्येष्टि की गई थी।
10 जुलाई को हुए इस हत्याकांड के बाद से नागेश डिप्रेशन में था। 25 साल का नागेश बोड़खी में चाय की दुकान चलाता था। मोहल्ले के लोगों ने उसे सुबह 10.30 बजे तक दुकान पर देखा। इसके बाद वह घर के बाहर बने दुकान से कुछ सामान लेने के लिए अंदर गया। करीब एक घंटे बाद 11.30 बजे उसका शव फांसी पर लटका मिला। बैतूल (Betul )पुलिस मुताबिक, घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मीडिया में उसके भाई के वायरल हुए वीडियो से व्यथित है। इसलिए आत्महत्या कर रहा है।
बताया जा रहा है कि नागेश पिछले लॉकडाउन से बोडखी में ही था। उसके भाई योगेश और नागेश ने मिलकर ट्रक लिया था। लाॅकडाउन के कारण गाड़ियां बंद होने से ट्रक खड़ा कर नागेश ने घर के बाहर ही चाय की दुकान लगा ली थी। जानकारी के मुताबिक, नागेश के घर में उसका बड़ा भाई, भाभी और मां रहती हैं। घटना के वक्त तीनों घर पर नहीं थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?