महाराष्ट्र (Maharashtra ) के जलगांव ( Jalgaon ) जिले में चोपड़ा तालुका के जंगल में शुक्रवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट( Training Aircraft )दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा वर्दी शिवारा के पास शाम 4.30 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसमें एक शख्स की मौत हुई है। एक महिला पायलट गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। महिला पायलट का नाम अंशिका गुर्जर है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा दमकल की टीम मौके पर मौजूद हैं। मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है।
हादसा जिस जगह हुआ है, वहां से सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरती है। यह इलाका राम तलाव नाम से जाना जाता है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ( Training Aircraft ) कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। स्थानीय आदिवासियों ने घायल महिला पायलट को हेलिकॉप्टर से उतारकर इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया है।
इस हादसे की जानकारी देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा कि इस दुर्घटना से शॉक में हूं। सोशल मीडिया में सिंधिया ने बताया कि यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ( Training Aircraft ) महाराष्ट्र की प्राइवेट NMIMS अकादमी का है। इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है। इस हादसे में फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हुई है और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है।
Shocked to hear about the tragic crash of a training aircraft that belonged to the NMIMS Academy of Aviation, Maharashtra. An investigation team is being rushed to the site.
1/2— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 16, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?