बीकानेर ( Bikaner ) के लूणकरनसर कस्बे के पास नाथवाना रेलवे स्टेशन( Nathwana Railway Station )में ट्रेन के आगे कूदकर स्टेशन मास्टर ने जान दे दी। पहियों में फंसकर बॉडी टुकड़े टुकड़े हो गई। ट्रेन रोकी गई। घटना की जानकारी देने के लिए यात्रियों ने नाथवाना स्टेशन मास्टर विनाेद कुमार को फोन लगाना शुरू कर दिया। कई बार प्रयास के बाद भी फोन नहीं लगा। फिर लोगों ने शव के पास पड़े मोबाइल का सिम निकाल दूसरे फोन में लगाया कि किसी परिचित का कॉल की जा सके। इस पर नंबर देखकर लोगों के होश उड़ गए। वह नंबर विनोद कुमार का ही था।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नाथवाना रेलवे स्टेशन ( Nathwana Railway Station ) से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ।विनोद कुमार मूल रूप से जयपुर ( Jaipur ) के रहने वाले थे। 3 साल पहले ही उनकी नौकरी लगी थी। 6 महीने पहले 29 फरवरी 2021 को शादी हुई थी। आमतौर पर यहां अकेले रहते थे। कुछ समय से पत्नी यहां आई हुई थीं। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने पत्नी को संभाला और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव पटरियों से हटाया।
जानकारी के मुताबिक नाथवाना स्टेशन ( Nathwana Railway Station )से ट्रेन गुजरने से पहले ही विनोद कुमार करीब एक किलोमीटर आगे चले आए थे। सामने से ट्रेन आते ही उन्होंने ट्रैक पर छलांग लगा दी। वह ट्रेन के पहियों में बुरी तरह फंस गए और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जब फोन से पता चला कि मरने वाला कोई और नहीं, विनोद कुमार हैं तो हड़कंप मच गया। कुछ लोग दौड़कर स्टेशन पहुंचे। वहां विनोद कुमार नहीं थे। फिर उनके आवास पर गए। वहां भी नहीं थे। इसके बाद सबको यकीन हो गया कि शव विनोद कुमार का ही है।स्टेशन मास्टर विनोद कुमार के इस कदम रेलवे के अफसर हैरान रह गये है।विनोद कुमार का दो दिन पहले ही तबादला हुआ था। जुलाई 2018 में लगी नौकरी थी और पहली पोस्टिंग नाथवाणा ही हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?