मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) में विदिशा (Vidisha ) जिले के गंजबासौदा यहां कुएं( Well )में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए जुटी भीड़ की वजह से कुआं ( Well ) धंस गया। भीड़ अचानक धंसने उसमें समा गयी थी , हादसे के वक्त करीब 31 लोग में कुएं में गिर गये थे जिसमें 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुएं के मलबे में दबे सभी 11 लोगों के शव बाहर निकाल लिए हैं। हादसे के वक्त करीब 31 लोग में कुएं में गिर गए थे। इसमें से 20 लोगों की जान बच गई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में सबसे पहले गिरे 10 साल के बच्चे रवि का शव सबसे आखिरी में मिला, जिसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ था। हादसे में एक पिता-पुत्र समेत 11 लोगों की मौत हो हुई है।
यह हादसा गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ था। यहां रवि पानी भरते समय कुएं ( Well )में गिर गया था। उसे बचाने के लिए कुएं पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वजन बढ़ने से कुएं का एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही करीब 30 लोग मलबे समेत कुएं में गिर गए। रात 10 बजे NDRF, SDRF की टीमें पहुंचीं थी। ADGP साईं मनोहर ने 11 शव निकाले जाने की पुष्टि की है। 20 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेस्क्यू के दौरान घटनास्थल पर मंत्री और अफसरों का जमावड़ा देखकर रवि का मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथ फैलाते हुए कहा, ‘जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे? मेरा एक ही बेटा है।’
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया था। इधर, कुएं( Well ) में जमीन से आने वाले पानी का फ्लो काफी तेज था, इसलिए लगातार इंजन चलने के बाद भी यह खाली नहीं हो पा रहा था। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?