राजस्थान ( Rajasthan ) सरकार ने सावन में कांवड़ यात्रा ( Kanwar Yatra )व होने वाले अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इन आयोजनों में भीड़ होने से संभावित संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है। राज्य के गृह विभाग ने इस बारे में दिशा निर्देश ‘त्रिस्तरीय जन अनुशासन दिशा निर्देश 5.0’ शुक्रवार रात जारी किए जो 17 जुलाई सुबह पांच बजे से लागू हो जाएंगे। इसके तहत सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर ईद और चातुर्मास से जुड़े आयोजनों पर रोक लगाई गई है।
कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी तरह के धार्मिक आयोजनों (जुलूस, मेला, शोभायात्रा व अन्य भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम) पर रोक लगा दी है। सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा( Kanwar Yatra ) भी प्रतिबंधित रहेगी। 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा पर सार्वजनिक नमाज और सार्वजनिक इबादत पर भी रोक लगा दी है। गृह विभाग ने इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रसिद्ध धार्मिक मेले भी नहीं लगेंगे।
गृह विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक हर धर्म के उन धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, जिसमें भीड़ जुटती है। जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान भी भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। अनलॉक-4 में भी धार्मिक गैदरिंग, मेलों और धार्मिक यात्राओं, जुलूस पर पाबंदी थी, लेकिन कांवड़ यात्रा ( Kanwar Yatra )और ईद-उल-जुहा को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। इसलिए गृह विभाग ने नए सिरे से गाइडलाइन जारी कर साफ तौर से पाबंदी लगाने का प्रावधान किया है। धार्मिक आयोजनों के अलावा बाकी सभी मामलों में अनलॉक की पुरानी गाइडलाइन लागू रहेगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत