उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ललितपुर ( Lalitpur )जिले के एक लॉज के बाथरूम में मध्य प्रदेश के सीआरपीएफ जवान( CRPF jawan ) अरविंद सिंह राठौर का शव फंदे से लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर शव को पुलिस ने बाहर निकाला। छानबीन में जवान उसके बैग से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।
ललितपुर ( Lalitpur ) के मामला कोतवाली सदर के देवगढ़ रोड स्थित एक लॉज का है। यहां मध्य प्रदेश के भिंड के गांव भीमपुरा निवासी अरविंद सिंह राठौर(35) कमरा नंबर 13 में ठहरा हुआ था। युवक सीआरपीएफ का जवान( CRPF jawan )का जवान था। लॉज संचालक ने बताया कि मृतक 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे यहां आया था। शुक्रवार को सुबह से ही वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। रात 8 बजे लॉज के मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मामले की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे में कोई नहीं था। बाथरूम का दरवाजा खोलना चाहा तो वह भी अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो जवान का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था।
सुसाइड नोट में लिखा था- ‘मैं पूरे अपने होशो-हवास में अपनी स्वेच्छा से सुसाइड नोट लिख रहा हूं….मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए। मेरी जगह मेरे भाई जीतू सिंह या मेरे बेटे रोहित राठौर को नौकरी दे दी जाए… मेरे फंड का पैसा मेरी पत्नी रूबी देवी और मेरे बच्चों को दे दिया जाए। मैं 15 जुलाई को सुसाइड कर रहा हूं। मेरा जन्मदिन 15-7- 1986 को होता है। मेरी मानसिक स्थिति साल 2020 से बिल्कुल ठीक नहीं चल रही थी। मैं अपने घरवालों से बोलता रहता था कि मेरी मौत होना तय है। क्योंकि मेरे ऊपर कुछ देवी-देवताओं का साया है।’
सीआरपीएफ का जवान( CRPF jawan )अरविंद ने लिखा- ‘5 साल पहले लालच में आकर एक कंपनी में 12 लाख रुपए नकद लगाए थे। वह कंपनी डूब गई। जिस कारण उसकी सालाना स्थिति बिगड़ गई। जिस पर उसने कुछ रिश्तेदारों से रुपए उधार लिए हैं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?