राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के पाल रोड स्थित सुभाष नगर में क्षेत्र में बने एक घर में रविवार (18 जुलाई) की रात को आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों के जिंदा जल जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सभी सदस्यों के कंकाल मिले। मरने वालों में बुजुर्ग दपंती और उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी आग लगने के कारण मौत हो गई।
जोधपुर ( Jodhpur ) शहर के पाल रोड स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम को एक मकान में लगी आग में एक परिवार के सभी चार लोग जिंदा जल गए। हादसे के तीन घंटे बाद सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मकान के पिछले कमरे में वृद्ध माता-पिता भाष चौधरी (81) व नीलम चौधरी (76), बड़ी बेटी पल्लवी (50) और छोटी बेटी लावण्या (40) के कंकाल मिले। इसमें एक बेटी दिव्यांग थी। जबकि दूसरी बेटी सेंट पॉल्स स्कूल में टीचर थीं। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस को भी प्रथमदृष्टया पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले के खुलासे की बात कह रही है। देर रात एफएसएल टीम ने मौके पहुंची से साक्ष्य जुटा लिए। परिवार की तीसरी बेटी चंडीगढ़ में ब्याही हुई है। उसे इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
सुभाष चौधरी करीब 21 साल पहले काजरी से रिटायर हुए थे। वे और उनकी पत्नी नीलम वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में पूर्ण सक्षम नहीं थे। दोनों व्हीलचेयर या बैसाखी के सहारे ही घर के दैनिक काम कर पाते थे। वहीं छोटी बेटी लावण्या बचपन से ही निशक्त होने के कारण बिस्तर पर ही लेटी रहती थीं। ऐसे में बड़ी बेटी पल्लवी ही परिवार का एकमात्र सहारा थीं। वह शहर की एक निजी स्कूल में टीचर थीं। नौकरी के साथ सुबह-शाम का खाना, घरेलू कामकाज और मां-बाप व बहन को दवाइयां देने की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान लग रही थी।
मकान के सभी दरवाजे अंदर से लॉक होने के कारण पुलिस व दमकल कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। दरवाजे तोड़ने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक सुभाष, उनकी पत्नी नीलम के अलावा दोनों बेटियां पल्लवी व लावण्या जल चुकी थीं। चारों के कंकाल एक कमरे में पड़े थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?