नेपाल ( Nepal )के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा( Sher Bahadur Deuba ) ने रविवार को नेपाली संसद का विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्हें 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों का समर्थन मिला। देउबा को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और एक माह में विश्वास मत साबित करने को कहा था।
विश्वास मत जीतने के तुरंत बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने देउबा को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आपके साथ सभी क्षेत्रों में हमारी बेजोड़ साझेदारी को और बढ़ाने और दोनों देशों की जनता के बीच गहरे रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करने के लिए तैयार हूं।’
देउबा 13 जुलाई को नेपाल ( Nepal ) के नए पीएम बने थे। इससे एक दिन पहले 12 जुलाई को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पीएम नियुक्त किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने 21 मई को भंग हुई प्रतिनिधि सभा को भी बहाल कर दिया था।
देउबा के पक्ष में 165 वोट पड़े जबकि 83 वोट उनके खिलाफ पड़े। मतदान में 249 सांसदों ने हिस्सा लिया। नेपाली कांग्रेस, सीपीएन माओवादी सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सांसदों ने देउबा के पक्ष में वोट डाला। जेएसपी-एन के ठाकुर-महतो धड़े ने आखिरी घंटे में देउबा को वोट देने का फैसला किया। यूएमएल के असंतुष्ट गुट के सांसद भी इस संबंध में बंटे हुए थे।
देउबा पांचवीं बार नेपाल ( Nepal )के पीएम बने हैं। 75 वर्षीय देउबा को केपी शर्मा ओली की जगह पीएम बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के प्रतिनिधि सभा भंग करने के 21 मई के फैसले को पलट दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?